Begusarai News: शिक्षण व्यवस्था व मध्याह्न भोजन की ली जानकारी
बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: नावकोठी। नावकोठी पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने मंगलवार को एमपीएस मध्य विद्यालय नावकोठी एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 45 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। मुखिया ने विद्यालय के शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रगति एवं विद्यालय में संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और विशेष रूप से प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 45 का भी निरीक्षण कर केंद्र के संचालन, बच्चों की उपस्थिति तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.