बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- गढ़पुरा में नवरात्र की तैयारियां Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता।शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र रविवार से कलश स्थापना के साथ शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर गढ़पुरा बाजार सहित पूरे प्रखंड में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बनने लगा है। नवरात्र को लेकर पूजा सामग्री की दुकानें दुल्हन की तरह सज गई हैं। बाजार में कलश, नारियल, चुनरी, रोली, चंदन, धूप, दीप, अगरबत्ती, कपूर, अक्षत, फल-फूल, माला सहित संपूर्ण पूजन सामग्री प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ मां की आराधना के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में लगे हैं। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए पहले से ही पर्याप्त स्टॉक कर लिया है। नवरात्र के पहले दिन रविवार को घरों और मंदिरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधा...