Begusarai News: शाम्हो:अधिकतम जलस्तर में कमी आने के बावजूद हजारों एकड़ खेत हैं जलमग्न
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: शाम्हो/सिंघौल, निज संवाददाता। इस साल गंगा नदी में आयी भीषण बाढ़ ने जिले के आठ प्रखंड में भारी तबाही मचाई है। इनमें सबसे अधिक प्रभावित होने वाला प्रखंड गंगा नदी के पार का शाम्हो प्रखंड है। जहां का सौ फीसदी भूभाग भीषण बाढ़ की चपेट में था।
जलस्तर में कमी गंगा नदी के अपने अधिकतम जलस्तर 43.52 मीटर से अब तक करीब दो मीटर की कमी आयी है। मंगलवार की शाम हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर 41.53 दर्ज किया गया है। यानी कि करीब एक महीने के बाद जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया है। लेकिन शाम्हो प्रखंड की हजारों एकड़ कृषि भूमि अब भी बाढ़ से जलप्लावित है। यह प्रखंड किउल और गंगा दोनों नदियों की बाढ़ की मार झेल रहा है। स्थानीय जिला पार्षद अमित कुमार ने बताया कि प्रखंड की सौ फीसदी खरीफ फसल नष्ट हो चुकी है। लंबे समय तक बाढ़ का पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.