Begusarai News: शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में मारपीट, 8 गिरफ्तार
बेगुसराय, जुलाई 7 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। पंचवीर पंचायत के फतेहपुर समस्तीपुर स्थित वार्ड संख्या 18 में सोमवार की रात एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। जानकारी के अनुसार विवाद शादी में डांस को लेकर शुरू हुआ और दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सिंटू कुमार दल-बल के साथ मौक़े पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने मारपीट व हिंसक झड़प में शामिल दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में महेश सहनी का पुत्र मुकेश सहनी, राजा सहनी, राजबली साह का पुत्र विक्रम साह, रामविलास सहनी का पुत्र राजा सहनी, मो. मुर्शिद का पुत्र मो. हबीब, मो. संजूर, मो. जहीर का पुत्र मो. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.