बेगुसराय, नवम्बर 7 -- Begusarai News: बीहट। बेगूसराय जिला शांडिल्य समाज की ओर से कॉमनवेल्थ कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी बीहट की रिया को सम्मानित किया गया। शांडिल्य समाज के जिलाध्यक्ष सह मुखिया पंकज राधे-राधे समेत अन्य ने सम्मानित किया। भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेन्द्र अमर तथा बेगूसराय जिला फुटबॉल एसोसिएशन के मनोज शर्मा ने भी रिया को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। शांडिल्य समाज के लोगों ने कहा कि उनके कुल की बेटी रिया पर आज जिला ही नहीं राज्य तथा पूरे भारत के लोगों को गर्व है। बता दें कि बीहटजागीर टोला निवासी सिंकदर कुमार तथा बैजंती देवी की पुत्री रिया ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए पहले कबड्डी के कॉमनवेल्थ खेल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महती भूमिका निभायी। यह भी पढ़ें- Beg...