Begusarai News: शहीद सुमंत स्मारक परिसर में पौधरोपण
बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। शहीदों के सम्मान, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ पिढ़ौली पंचायत स्थित शहीद सुमंत स्मारक परिसर में सोमवार को पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही आधारपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत, हरिहरपुर में भी चंदन, नीम, तुलसी, आंवला, एलोवेरा, रजनीगंधा सहित विभिन्न औषधीय एवं पर्यावरण हितैषी 50 से अधिक पौधे लगाए गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पौधों को पूर्ण विकसित होने तक सुरक्षित रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी का संकल्प लिया। शहीद सुमंत स्मारक परिसर में एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ कृष्ण कुमार, पूर्व विधायक ललन कुंवर, मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, सुमित कुमार बबलू एवं उपमुखिया विक्रम कुमार झा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Almora News: पर्यावरण संरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.