Begusarai News: शहर में चलाया गया बाइक पेट्रोलिंग अभियान
बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर में सोमवार को बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ- वन आनंद कुमार पांडे कर रहे थे। वे खुद भी बाइक चला रहे थे। उनके पीछे छह से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने शहर की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर थाना से शुरू हुआ यह बाइक पेट्रोलिंग अभियान कचहरी रोड, ट्रैफिक चौक, एनएच-31, हर-हर महादेव चौक, मुख्य बाजार, काली स्थान समेत कई प्रमुख और संवेदनशील इलाकों तक पहुंचा। इस दौरान बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शोरूम, बड़े मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता की जांच की गई। साथ ही कई महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.