बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। एक अधेड़ की पीटकर हत्या के मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे नगर निगम के वार्ड-पांच के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश निषाद की बाइक सोमवार को सदर अस्पताल परिसर से गायब हो गयी। सदर अस्पताल से शव के जाने के बाद पीड़ित अस्पताल परिसर में बाइक खोजते रहे लेकिन बाइक नहीं मिली। जबकि सदर अस्पताल परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी के अलावा 64 सुरक्षा गार्ड की तैनाती है। उसके बाद भी अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी होना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल उठना तो लाजिमी है। पीड़ित ने अस्पताल प्रबंधक पंकज कुमार से संपर्क किया तो बताया गया कि थाना में एफआईआर होने के बाद ही सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...