बेगुसराय, सितम्बर 4 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना कांड के फरार प्राथमिक अभियुक्त सिमरिया वार्ड-पांच निवासी स्व. रामकरण सिंह के पुत्र 35 वर्षीय दिलीप कुमार को शराब का अवैध उपयोग मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...