Begusarai News: शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन नशेड़ी गिरफ्तार
बेगुसराय, सितम्बर 12 -- Begusarai News: मंसूरचक। थाना क्षेत्र के देवन चौक पर शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय ने शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नशेड़ी की पहचान सीमावर्ती दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असीनचक गांव निवासी रामकृष्ण चौधरी के पुत्र अभय कुमार, संजीव कुंवर के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ अदित्य राज व स्व. जय जय राम चौधरी के पुत्र हरिओम कुमार के रुप में हुई है। ब्रेथ एनालाइजर से इनकी जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर बिहार शराब अधिनियम के तहत आरोपित कर तीनों को शनिवार को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नटवार में शराब के नशे में तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.