बेगुसराय, अगस्त 19 -- Begusarai News: मंसूरचक। प्रखंड के फाटक चौक के पास सड़क पर शराब की नशे शोर कर रहे एक युवक को मंसूरचक थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की जांच की गई। अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान मंसूरचक के शिवपूजन साह के पुत्र राहुल कुमार के रुप में की गई। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर विधि सम्मत प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...