Begusarai News: शराब के नशे में उत्पात करते एक व्यक्ति गिरफ्तार
बेगुसराय, अगस्त 12 -- Begusarai News: नावकोठी। नावकोठी पुलिस ने हसनपुर बागर पंचायत के वार्ड संख्या सात से शराब के नशे में उत्पात करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हसनपुर बागर वार्ड संख्या सात निवासी राजीव सहनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान डायल-112 की टीम ने उत्पात करते हुए उसे हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए उसे न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में गश्ती दल प्रभारी के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.