बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की शाम सकरबासा पंचायत में कार्रवाई कर शराब की धंधेबाजी के आरोप में पंचायत के वर्तमान सरपंच श्यामल कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। उसके साथ मनीष कुमार पासवान नामक युवक को भी पकड़ा गया। कार्रवाई उत्पाद थाना मंझौल की पुलिस ने दरोगा सिंपी कुमारी के नेतृत्व में की। टीम ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि टीम को सकरबासा पंचायत में शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। उत्पाद विभाग की टीम ने रेकी करते हुए प्रयुक्त स्कूटी व शराब के साथ श्यामल कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके साथ मौजूद मनीष कुमार पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के बाद दोनों को उ...