Begusarai News: व्यवसायी से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा, तीसरा फरार
बेगुसराय, सितम्बर 4 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बाइक सवार तीन बदमाशों ने बकरा मांस व्यवसायी से पिस्तौल दिखाकर 51 हजार रुपए और एक मोबाइल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी को चाकू मारकर घायल कर दिया। यह घटना शुक्रवार की सुबह बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर मसुराज मुख्य ग्रामीण पथ पर बीबीसी चिमनी के समीप घटी।
घटना का विवरण बकरा मांस व्यवसायी द्वारा शोर मचाए जाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने भाग रहे दो बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया जबकि एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। जख्मी व्यवसायी की पहचान समस्तीपुर जिला के सिंधिया घाट के वार्ड नं. 2 निवासी मो रौशन के 36 वर्षीय पुत्र मो परवेज के रूप में की गई है। वहीं, लोगों द्वारा पकड़े गए दो बदमाशों की पहचान बाड़ा गांव स्थित वार्ड नं. 3 निवासी रामचंद्र ठाकुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.