बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: वीरपुर,निज संवाददाता। वीरपुर थाना के पीटीसी प्रभाकर कुमार को एसपी मनीष ने निलंबित कर दिया है। प्रभाकर कुमार ने बभनगामा निवासी सत्यम कुमार के घर जाकर उनके साथ मारपीट की थी। सत्यम के चाचा और दादी ने उनके खिलाफ एक आवेदन थाने में दिया था। इसकी जांच के लिए प्रभाकर कुमार उनके घर पहुंचे थे,और पुलिसिया रॉब दिखाते हुए खूब गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की थी। उनके इस कृत्य के खिलाफ सत्यम ने एसपी से शिकायत की। एसपी द्वारा इसकी जांच अनुमंडल पुलिस अधिकारी- 2 से कराई गई। इसमें शिकायत की पुष्टि हुई। इसके बाद एसपी ने प्रभाकर कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन बेगूसराय भेज दिया। एसपी ने कहा कि उनके इस कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। यह वर्ताव उनके मनमानेपन और स्वेच्छाचारिता को भी प्रदर्शित करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान...