Begusarai News: वीरपुर : बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 10 वीं की छात्रा की मौत
बेगुसराय, जुलाई 29 -- Begusarai News: वीरपुर,निज संवाददाता। भवानंदपुर पंचायत के पबड़ा ढाब निवासी 14 वर्षीया आयुषी कुमारी की लाश गांव के ही बूढ़ी गंडक नदी से बुधवार को बरामद हुई। वह नवीन कुमार सिंह की पुत्री थी और 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह मंगलवार से ही घर से गायब थी। आशंका है कि स्नान के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।
परिवार की खोजबीन परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 10 बजे घर से गायब हो गई थी। घर के लोगों को लगा कि वह पढ़ने के लिए स्कूल या कोचिंग गई होगी। किन्तु देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो उसके परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन में जुट गए। आसपास हर जगह खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
लाश की बरामदगी बुधवार की अहले सुबह जब कुछ लोग पबरा घाट के किनारे खेत में घास काटने गए तो वहां चप्पल देखी। उन्होंने छात्रा के परिजनों को बुलाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.