Begusarai News: विद्यालय में हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: बरौनी। महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल बरौनी में मंगलवार को प्रथम अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी क्षमता व कमजोरी पर अभिभावकों व शिक्षकों के बीच विस्तार से चर्चा की गई। इसमें दो सौ से अधिक विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.