Begusarai News: विद्यालय में तिथि भोजन का आयोजन
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: भगवानपुर। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकसदात में शिक्षिका पूनम कुमारी ने अपने पति दिवंगत कमल किशोर राय की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को तिथि भोजन का आयोजन करवाया। इसमें 249 स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक आदि को पूड़ी, सब्जी एवं खीर खिलायी गयी। एमडीएम बीआरपी मो. दाऊद आलम ने तिथि भोजन के आयोजन के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए इस अनुपम प्रयोग को छात्र एवं समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों में सामाजिक समरसता पैदा करने के साथ-साथ समाज की लोगों की भागीदारी विद्यालय से जोड़ना है। मौके पर शिक्षक वीरेंद्र कुमार, दाउद कमाल, महेश कुमार शर्मा, सरोज कुमारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका डेज़ी कुमारी, प्रकाश रंजन राय, प्रमोद कुमार साह आदि मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.