Begusarai News: विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत गुरुवार को आरएसएएस प्लस टू विद्यालय, बलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा और उनमें अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रणधीर कुमार, एसडीपीओ अभियोजन फिरोज अहमद, सहायक अभियोजन अधिकारी प्रिंस चंद पाण्डेय तथा थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार आदि थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सुधांशु सहित शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा बचपन की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी देना था। यह भी पढ़ें- Begusarai ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.