Begusarai News: विद्यालय के लिए समाजसेवी ने दान दी जमीन
बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। आज के दौर में जहां कई लोग एक-दो फीट जमीन के लिए जान के दुश्मन बन रहे हैं, वैसे में विद्यालय निर्माण के लिए मल्हीपुर निवासी समाजसेवी राजेश कुमार ने अपनी 19 कट्ठा 1 धुर जमीन दान देकर मिसाल कायम की है। उन्होंने उच्च माध्यमिक स्कूल, महेशपुर में भवन निर्माण के लिए अपनी कीमती 19 कट्ठा 1 धुर जमीन दान दी है। शुक्रवार को तेघड़ा निबंधन कार्यालय में जमीनदाता राजेश ने अपनी जमीन स्कूल के लिए राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री कर दी। प्रभारी प्रखंड शिक्षा अधिकारी अमित अक्षय मिश्र की उपस्थिति में जमीन दान की प्रक्रिया पूरी की गई। विद्यालय को जमीन उपलब्ध होने पर अब विद्यालय में भवन निर्माण शुरू हो पाएगा। जमीनदाता ने कहा कि भूमि दान से समाज का कल्याण होगा एवं शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को नवाचार के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.