बेगुसराय, नवम्बर 4 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। विद्यालयों के 500 मीटर के दायरे में संचालित पान-गुटखा दुकानों के खिलाफ बुधवार को बलिया थाना पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के समीप स्थित पान-मसाला की दुकानों की जांच की गई। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि विद्यालयों के 500 मीटर के दायरे में संचालित दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों को गुटखा, सिगरेट और तंबाकू की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे के संपर्क में आने से बचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में शैक्ष...