बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सांवत पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय मटिहानी में संचालित आवासीय कस्तूरबा में मंगलवार को बिहार सरकार के विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों से उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य समस्याओं और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली गयी।

शिविर का संचालन साथ ही, शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने की। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थ...