Begusarai News: विद्यार्थियों को बताए आग से बचाव के उपाय
बेगुसराय, जुलाई 4 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। बखरी स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय,चकहमीद में अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने,समय पर बचाव करने तथा प्राथमिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधान अग्निक अरुण कुमार अमर,अग्निक चालक महेश कुमार चौरसिया एवं अग्निक बंटी कुमार ने बच्चों को बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए तथा बिना देर किए अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए। इस दौरान अग्निशमन टीम ने गैस सिलेंडर,बिजली के शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के उपाय भी बताए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दमकल ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.