Begusarai News: विद्यार्थियों को कराया नालंदा व राजगीर शैक्षणिक भ्रमण
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: गढ़हरा (बरौनी)। पीएम श्री योजना के तहत विद्यार्थियों के समग्र और व्यावहारिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा द्वारा चरणबद्ध शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विद्यालय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं का दल ऐतिहासिक एवं ज्ञान की पावन भूमि नालंदा और राजगीर के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल के साथ अनुरक्षक शिक्षक के रूप में चंद्रभूषण कुमार, मनीष कुमार, अभिज्ञान कुमार निराला, सुश्री संध्या एवं सोनम कुमारी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और सुरक्षा के लिए साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.