Begusarai News: विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: भगवानपुर। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर के पास दो लोगों को एक बाइक एवं 16.2 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली निवासी शिवनंदन चौधरी के पुत्र संजय कुमार और वीरपुर थाना क्षेत्र के बखतपुर निवासी अजीत महतो के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक की तलाशी लेने पर ऑफिसर च्वॉइस कंपनी की 90 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई। इसका कुल मात्रा 16.2 लीटर है। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त करने के साथ ही मामला दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.