Begusarai News: वाहन के धक्के से ई-रिक्शाचालक की मौत
बेगुसराय, जुलाई 5 -- Begusarai News: बीहट। जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र में बरौनी जीरोमाइल रेलवे ओवरब्रिज के निकट शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ई-रिक्शाचालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलवड़िया निवासी 35 वर्षीय मो. इरशाद के रूप में हुई है। जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि रिक्शाचालक जीरोमाइल में सवारी छोड़कर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ई-रिक्शा के चालक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की गई जान यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ई-रिक्शा के धक्के से साइकिल सवार की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.