बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: गढ़पुरा। गढ़पुरा-हसनपुर मुख्य पथ पर मालीपुर सुंदरवन के समीप रविवार को कोचिंग पढ़ने जा रही साइकिल सवार छात्रा अज्ञात वाहन के धक्के से जख्मी हो गई। इसी दौरान मालीपुर मुखिया के यहां पितृशोक की सांत्वना देने जा रहे बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान का काफिला उसी रास्ते से गुजर रहा था। सड़क पर भीड़ और एक छात्रा को घायल अवस्था में देख मंत्री ने अपना काफिला रोकवाया। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल छात्रा को उठाकर अपनी निजी गाड़ी से इलाज के लिए हसनपुर अस्पताल भेजवाया। मंत्री के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की। घायल छात्रा की पहचान मालीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी शत्रुघ्न पासवान की 18 वर्षीया पुत्री स्वीटी कुमारी के रूप में की गई है। वह बीए की छात्रा है। रोज की तरह र...