बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: तेघड़ा। मधुरापुर दक्षिण टोला निवासी एवं व्योवृद्ध कांग्रेसी नेता नुनुबाबु सिंह के निधन से क्षेत्र के कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई।उनकी मृत्यु की सूचना पाकर रविवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा अर्पित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर दीपक कुमार, रामबाबू साह, जीवेश सिंह, अताउर रहमान, विभेष सिंह, जय किशोरी सिंह, चरितर सिंह, कन्हैया सिंह, रामजीवन सिंह, चंद्रभूषण सिंह सहित सरोज कुमार पासवान ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...