बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। वत्स गोत्रीय सम्मेलन में जहानबाद, अरवल और नवादा सहित पूरे राज्य से हजारों लोग दुलारपुर पहुंचे। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा कि बेगूसराय के भूमिहार समाज के लोग महान हैं जो गोत्रीय समाज को एकत्रित कर अपनी ताकत दिखाते हैं। लोगों ने कहा कि अन्य जिले के लोग प्रभावित होकर ऐसे महाआयोजन करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि दिवंगत रामबली सिंह के पुत्रों का यह प्रयास सराहनीय है। विधायक ने कहा कि रामबली सिंह के द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा लोग याद रखेगा। उन्होनें समाज के विभिन्न वर्गों में शिक्षा का अलख जगाने और आध्यात्म के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे मटिहानी विधायक बोगो सिंह ने कहा कि ...