Begusarai News: लोहियानगर थाना वर्तमान स्थान पर ही रखने की उठी मांग
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना को लालपुर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. जितेंद्र राय ने एसपी मनीष को आवेदन देकर थाना वर्तमान स्थान पर ही यथावत रखने की मांग की है। उन्होंने प्रस्तावित स्थान और थाना क्षेत्र के परिसीमन की तकनीकी व व्यावहारिक समीक्षा कराने की भी मांग की। डॉ. जितेंद्र राय ने आवेदन में कहा है कि लोहियानगर इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की जरूरत को देखते हुए वर्ष 2010 में थाना स्थापित किया गया था। वर्तमान में लोहियानगर की आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में थाना को इलाके से बाहर ले जाना जनहित में उचित नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित लालपुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में वहां लोहियानगर थाना स्थानांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.