बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: बरौनी। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के शोकहारा दो बरौनी नगर परिषद वार्ड-14 में गत 3 जुलाई के अहले सुबह सेल टैक्स के रिटायर्ड कर्मी सोहन साहू के घर में बदमाशों द्वारा लाखों के सोने की जेवरात लूट पाट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के तीन माह बीत जाने के बावजूद आज तक पुलिस के हाथ से बदमाश दूर बने है। जो क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरौनी में इन दिनों लूट, हत्या, चोरी की घटना में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्थानीय पुलिस प्रशासन के शिथिलता के कारण बदमाशों का मनोबल काफी बढ़ा है। बावजूद जिला के पुलिस महकमे के अधिकारी इस ओर संज्ञान नहीं ले रहे है जो आश्चर्य का विषय बना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...