बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- घटना का विवरण Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा मोहल्ला में शुक्रवार की रात किराए के मकान में लिव इन रहने वाले एक प्रेमी ने गले में गमछा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक 24 वर्षीय अमृत शर्मा भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी टुनटुन शर्मा का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक का भाई आनंद शर्मा ने दोनों के लिव इन में रहने की बात स्वीकार की है।पुलिस ने अर्चना नामक प्रेमिका को हिरासत में लेकर घंटों तक पूछताछ की। उसके बाद यह कहते उसे छोड़ दिया गया कि जब जरूरत होगी दोबारा पूछताछ की जाएगी। मृतक के परिजनों ने बता...