बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 2019 के बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की।

बैठक की चर्चा इसमें छात्रसंघ चुनाव की रूपरेखा, संभावित कार्यक्रम, प्रशासनिक तैयारियों तथा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के चुनाव अधिकारी मुनेश्वर यादव, डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक मेहता तथा यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कुलपति ने सभी प्राचार्यों से छात्रसंघ चुनाव को लेकर उनके सुझाव और ...