बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: बलिया। मनसेरपुर से गत 9 जुलाई को लापता हुई नाबालिग लड़की सोमवार की सुबह अचानक बलिया थाना पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि विगत पांच दिन से वह ट्रेन में ही घूमती रह गयी। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच व न्यायालय में बयान के लिये भेज दिया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गत 9 जुलाई को लड़की की मां ने अपनी पुत्री के अपहरण को लेकर थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 372/26 दर्ज कराते हुए पड़ोस के लड़के पर बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दो माह बाद सकुशल मिली नाबालिग छात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...