बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के झमटिया घाट स्थित गंगा बाया नदी में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दादुपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 14, श्रवण टोल दियारा निवासी जयराम साह के 28 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि वह एक दिन पूर्व बुधवार की दोपहर से ही अपने घर से लापता था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिसस्थानीय नाविक की पहचान स्थानीय नाविक भिखारी सिंह ने बताया कि गंगा बाया नदी में नाव परिचालन के दौरान पहले उन्हें लगा कि नदी में कोई डूब रहा है। करीब जाने पर पता चला कि वह एक मृत युवक का शव था। फिर उसे पानी से बाहर निकाल कर शव की पहचान की गई। मामले की सूचना पाते ही मृतक के परिजन तुरंत...