Begusarai News: लाखो पीएसएस में आज दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: लाखो। 33 केवी लाखो विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पीएसएस) में मेंटेनेंस कार्य के कारण बुधवार को कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक धबौली, भैरवार, डीपीएस, अमूल, फीडर संख्या चार और छह से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण यह शट डाउन लिया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.