Begusarai News: लघु उद्यमियों को पेंशन योजनाओं की दी गई जानकारी
बेगुसराय, जुलाई 22 -- Begusarai News: लाखो। स्थानीय लघु उद्यमियों को वित्तीय सुरक्षा और पेंशन योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सिंघौल स्थित जुबली ढाबा में लघु उद्योग भारती एवं पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उद्यमियों को पीएफआरडीए के नियमों तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जोड़ना था। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, प्रदेश महामंत्री सीए आशीष रस्तोगी, पीएफआरडीए के प्रशांत कुमार तथा पीडब्ल्यूसी के प्रकाश मिश्रा ने उद्यमियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि व्यवसाय के विकास के साथ भविष्य की वित्तीय सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने उद्यमियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.