बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: मंझौल। लगातार वर्षा के कारण सोयाबीन की बुआई में किसानों को विलंब हो रहा है। अच्छी वर्षा से खरीफ फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। किसानों ने बताया कि सोयाबीन की अधिकतर बुवाई हो चुकी है लेकिन छूटे हुए खेतों में लगातार वर्षा के कारण बुवाई में विलंब हो रहा है। क्षेत्र के किसान धान के विकल्प के रूप में सोयाबीन की खेती कर रहे हैं। धान की खेती क्षेत्र में काफी कम होती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...