बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। सोनपुर मंडल में यात्री सुविधाओं, संरक्षा, परिचालन व्यवस्था व साफ-सफाई को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण ने मंगलवार की रात सोनपुर बरौनी रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, परिचालन स्थलों व रेल परिसरों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण विवरण निरीक्षण के दौरान क्रम में गढ़हरा व दिनकर ग्राम सिमरिया के मध्य कट व कनेक्शन से संबंधित कार्यस्थल का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही एएलसी गेट 2 एनबी, गुमटी संख्या-3 के समीप स्थित रिले हट व यार्ड रीमॉडलिंग स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति व व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाएं इसके अलावा दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के पैनल रूम, एनआई कंट्रोल रूम व मेडिकल टीम का हाल लेने मध्य रात्रि ...