Begusarai News: रेलवे कॉलोनी की सफाई व्यवस्था चरमराई, डोर-टू-डोर नहीं उठाया जा रहा कचरा
बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी रेलवे कॉलोनी में इन दिनों सफाई व्यवस्था का हाल-बेहाल हैं।
गंदगी का अंबार कॉलोनी में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इसके जवाबदेह अधिकारी भी लापरवाह बने हुए हैं। नतीजतन अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। रेलवे कॉलोनी में डोर- टू- डोर कचरा नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कॉलोनियों के आस पास कचरे के ढेर लगने से लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। जबकि उक्त रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बरौनी हॉस्पीटल कॉलोनी, साउथ कॉलोनी आदि जगहों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।
अवारा जानवरों की समस्या नियमित रूप से कचरा नहीं उठने से इन इलाकों में चारों तरफ गंदगी का अंबार दिखाई देता है। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.