बेगुसराय, जुलाई 14 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन से न्यू बरौनी जाने वाला रेलवे का संपर्क पथ एक वर्ष से अधिक से बंद है। इस कारण बरौनी से न्यू बरौनी और न्यू बरौनी से बरौनी आने-जाने वाले रेलयात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। अब उक्त संपर्क पथ से आने-जाने वाले रेलयात्रियों व रेलकर्मियों को बरौनी कॉलेज रोड होकर आना-जाना पड़ रहा है। सबसे विकट स्थिति रात में आने-जाने वाले रेलयात्रियों के समक्ष बनी है। रेल प्रशासन द्वारा भी इस मामले में अपेक्षित पहल नहीं किए जाने से रेलयात्रियों में रोष देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलने से परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...