बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। सिमरिया-दो पंचायत के रूपनगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को 21वीं सदी के महानायक विश्वनाथ नाना पाटेकर के निधन पर शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, दूसरी ओर शिक्षा व्यवस्था एवं सड़क, नाला की समस्याएं समेत ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान बसपा नेता अनिल रजक, शंभू रजक, अब्दुल कादिर, सुधांशु कुमार, अंशु, सौरभ कुमार, लक्ष्मी देवी, रवि कुमार, अनिल, उदेश्वर आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...