Begusarai News: रिफाइनरी रोड की मरम्मत के लिए लिखा पत्र
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: बीहट। बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार ने बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन को पत्र लिखकर रिफाइनरी रोड की मरम्मत कराने की मांग की है। बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन को भेजे पत्र ने ईओ ने कहा है कि बीहट चांदनी चौक से लेकर रेलवे केबिन तक रिफाइनरी रोड जर्जर रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। चूंकि उक्त सड़क बरौनी रिफाइनरी के क्षेत्राधिकार में आता है, इसलिए सड़क की मरम्मत एवं निर्माण से संबंधित आवश्यक कारवाई आईओसीएल प्रबंधन स्तर से किया जाना अपेक्षित है। बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी को रिफाइनरी रोड की जर्जरता को लेकर मिले थे और उसके बाद नगर परिषद के ईओ ने सड़क मरम्मत को लेकर बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन को पत्र लिखा है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.