Begusarai News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बरौनी रिफाइनरी में साइकिल रैली
बेगुसराय, सितम्बर 1 -- Begusarai News: देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हुए बरौनी रिफाइनरी में साइकिल रैली निकाली गई। शारीरिक फिटनेस तथा खेल भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बरौनी रिफाइनरी मेंहुए साइक्लोथॉन का शुभारंभ खुद से साइकिल चलाकर कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने किया। कार्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद ने भारत को वर्ष 1928, 1932 तथा 1936 में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने में महती भूमिका निभायी थी। उनके जयंती को राष् ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर 79 खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल रैली साइक्लोथॉन के जरिये स्वस्थ जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.