बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: बीहट। राष्ट्रकवि दिनकर मूर्ति स्थापना समिति के सदस्य बेगूसराय के नगर विधायक से मिलकर सिमरिया सिक्सलेन गोलंबर पर राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा स्थापित करने संबंधी मांग पत्र सौंपा। विधायक ने संषर्ष समिति के सदस्यों को बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में ही विधानसभा में सिक्सलेन पुल का नामकरण राष्ट्रकवि दिनकर सेतु करने की मांग कर चुके हैं और पथ निर्माण विभाग की ओर से एनएचएआई को अनुरोध पत्र भी भेजा जा चुका है। जहां तक गोलंबर में प्रतिमा स्थापित करने का सवाल है तो इस संबंध में भी आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। शिष्टमंडल में संयोजक गौरव कुमार, सह संयेाजक कृष्ण मुरारी, विश्वमभर सिंह, संजीव फिरोज, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, जिप उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह समेत अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News...