Begusarai News: रामदीरी में 33 वर्षीया महिला की गला दबाकर हत्या
बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी लभरचक गांव में 33 वर्षीया जूही देवी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का आरोप मृतका के पति राजेश मिश्र पर लगा है। मामले की जानकारी देते हुए मटिहानी थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना शनिवार की है। ग्रामीणों के जरिए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। थाना अध्यक्ष के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की हत्या गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या किसने, कैसे और क्यों की, इसका खुलासा गहन अनुसंधान के बाद ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.