बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। स्थानीय राजेंद्र रोड स्थित पंचदेव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय राधाकृष्ण झूलनोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को भी भव्य भक्ति संगीत जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति ग्रुप के बैनर तले आयोजित जागरण कार्यक्रम में गायक व गायिकाओं ने भक्ति गीतों का ऐसा समां बांधा कि श्रोता सोमवार सारी रात जागने को विवश दिखे। प्रसिद्ध गायक सुरेश पंकज ने 'कान्हा आन पर मैं तेरे द्वार,उगना रे मोरा कता गेले आदि भक्ति गीत सुनाकर श्रोताओं से खूब तालियां बजवायी। अन्य कलाकारों ने 'जय जय भैरवी,नवल दशरथ लाल झूलत' सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। साथ ही श्रोताओं को सारी रात झूमने पर विवश कर दिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत की प्रस्तुति कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों में पुष्कर, रूपेश, संजय सिंह, प्र...