बेगुसराय, जुलाई 20 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। रविवार की रातभर तेज बारिश होने से नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर पानी ही पानी नजर आया। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से की पोल खुल गयी। शहर के वार्ड-23, वार्ड-28, वार्ड 25, वार्ड-24, वार्ड-42, वार्ड-39 समेत शहरी क्षेत्र में जलजमाव हो गया। नाला का गंदा पानी वर्षा पानी के साथ मिलकर सड़क पर बहने लगा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यवसाय प्रभावित रहा। जलजमाव के कारण मच्छरों के प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।

जल निकासी की व्यवस्था नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी सूरज कुमार बताते हैं कि वर्षा के समय वर्षा का व शहरी क्षेत्र का संपूर्ण गंदा पानी निकासी के लिए 21 बड़े व 346 छोटे व मध्यम साइज के नाले बनाये गये हैं। मानसून से पहले सभी बड...