बेगुसराय, नवम्बर 3 -- बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शहर के उलाव स्थित माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में रविवार से चल रही 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का मंगलवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बिहार के सभी 38 जिलों से आए करीब 350 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों के शोध प्रोजेक्ट और नवाचारी मॉडलों का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों एवं निर्णायक मंडल ने किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस की मुख्य थीम 'निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार' रखी गई थी। इसका उद्देश्य बच्चों...