बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। डंडारी थाना के राजोपुर गांव में रंधीर यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के भाई रणवीर राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। 27 अगस्त को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में राजोपुर गांव निवासी हरेराम पासवान का पुत्र सूरज पासवान और चांद पासवान, स्व. भोला पासवान का पुत्र कैलू पासवान, स्व. जयलगन पासवान का पुत्र बाल्मीकि पासवान, स्व. खख्कर पासवान का पुत्र सुधीर पासवान, गरीब पासवान का पुत्र मिथुन पासवान, फजिल पासवान का पुत्र राहुल पासवान, शोषण महतो का पुत्र फेकन महतो व स्व. सत्य नारायण पासवान का पुत्र पशुपति पासवान का नाम शामिल है। जबकि पांच से छह अज्ञात थे।

हत्या की घटना का विश्लेषण प्राथमिकी में राजोपुर गांव निवासी शशिभूषण राय का पुत्र रणवीर कुमार ने कहा है कि 27 अगस्त क...